कई बार जब मनी प्लांट की बेल बढ़ जाती हैं तो लोग उन्हें जमीन पर फैला देते हैं, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से रिश्तों पर निगेटिव असर पड़ता है साथ ही आपको कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। हमेशा मनी प्लांट के बेलों को ऊपर की ओर लगाना चाहिए।
अगर आपने मनी प्लांट को बोटल में लगा रखा है तो इसका पानी रोजाना बदले। कभी भी अपने पौधे को मुरझाने ना दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है।
मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व की दिशा होती है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं रहती है और घर में सुख शान्ति बनी रहती है।