घर में मच्छरों से हैं परेशान, ऐसे करें कपूर का इस्तेमाल…

गर्मी के मौसम में पुराने ऊनी कपड़ों को कीड़ों आदि से सुरक्षित रखने के लिए भी कपूर का प्रयोग किया जाता है। इन सबके अलावा कपूर के बहुत-से औषधीय गुण भी होते हैं।
यह शरीर तथा दिमाग दोनों को दुरुस्त रखने में मददगार होता है। जोड़ों के दर्द, जलने-कटने तथा अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कपूर बेहद लाभकारी प्राकृतिक औषधि है। 
ऐसे फायदा पहुंचाएगा कपूर 

जानकारी के अनुसार बालों के न बढ़ने के अनेक कारण हो सकते हैं लेकिन कपूर के तेल से इस समस्या से आसानी से निपटा जा सकता है।
इसके लिए आप अपने रोज के इस्तेमाल किए जाने वाले तेल में कपूर के तेल को मिलाइए और बालों में लगाइए। इससे सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह बढ़ता है, जो कि बालों की वृद्धि में मदद करता है।
और भी है कई फायदा 

इसी के साथ अनिद्रा आजकल की आम समस्याओं में से एक है। कपूर के तेल की खूशबू दिमाग को शांत रखने और बेहतर नींद लाने में बहुत असरदार है। इसके लिए कपूर के तेल की कुछ बूंदों को अपने तकिए पर लगाएं और आराम की नींद सोएं। वही स्किन से संबंधित एक आम समस्या है खाज।
इसकी वजह से त्वचा लाल पड़ जाती है। इससे निपटने के लिए कपूर को तेल को पानी में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाइए। ऐसा कुछ दिन तक करने से जल्द ही खाज से छुटकारा मिल जाएगा।

Back to top button