घर में घुसकर लड़की को भगाने लगा लड़का, तभी पिता की नींद खुली और

जुबिली न्यूज़ डेस्क
नई दिल्ली। एक लड़की को भगाने की कोशिश के मामले को लेकर लड़की के पिता का कत्ल होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद कातिल भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मृतक के सदस्यों के ब्यानों पर 2 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
बठिंडा के गोनियाना में थाना नेहियांवाला अधीन आने वाले एक गांव में जगमीत सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी बलाहड़ थाना नेहियांवाला में महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि देर रात करीब दो व्यक्ति दीवार फांदकर उसके घर में दाखिल हुए जिन्होंने उनकी बहन की बाजू पकड़ कर अपने साथ लेकर जाने की कोशिश की।
ये भी पढ़े: बीजेपी नेता 5 महीने से क्यों संभाल के रखे थे MP कांग्रेस का ये ट्वीट
ये भी पढ़े: पाकिस्तानी प्रोड्यूसर ने लगाया म्यूजिक चोरी का आरोप

इस दौरान जगमीत सिंह व उसका पिता भोला सिंह बचाव के लिए आगे आए तो उन्होंने दोनो से मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने मार देने की नीयत से जानलेवा हमला किया। उनके द्वारा किए इस हमले में उसके पिता भोला सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद हमलावर फरार होने में सफल हो गए। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बठिंडा भेज दिया और मृतक भोला सिंह के पुत्र जगमीत सिंह के ब्यानों पर दोनो हमलावरों हरप्रीत सिंह और सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े: तो क्या माता वैष्णो देवी यात्रा पर फिर संकट के बादल छाए
ये भी पढ़े: कोरोना काल में हो रही आत्महत्याओं का जिम्मेदार कौन?

Back to top button