घर में इन चीजों को रखने से कभी नहीं होगी धन की कमी…

वास्तुशास्‍त्र और फेंगशुई में बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जिनसे हम अपने घर से बुरी शक्तियों को तो बाहर का रास्ता दिखा ही सकते हैं साथ ही धन को भी अपने घर में सदा के लिए रोक कर रख सकते हैं। जिससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती और आर्थिक नुक्सान से भी बचा जा सकता है।घर में इन चीजों को रखने से कभी नहीं होगी धन की कमी...
घर में प‌िराम‌िड रखने से सभी तरह का वास्तु दोष समाप्त होता है। पारिवारिक सदस्यों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ प्रगति के मार्ग पर भी अग्रसर करता है।  
लक्ष्मी जी का श्रीयंत्र घर में आर्थिक उन्नति और भौतिक सुख-संपदा लेकर आता है। इससे बेहतर कोई यंत्र नहीं है। लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने और व्यापार वृद्धि के लिए श्रीयंत्र सर्वश्रेष्ठ है। श्रीयंत्र आर्थिक ऋण से मुक्ति दिलाता है और साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी करता है।
कछुए को घर में रखने से कामयाबी के साथ-साथ धन-दौलत का भी समावेश होता है। इसे अपने ऑफिस या घर की उत्तर दिशा में रखें। कछुए के प्रतीक को कभी भी बेडरूम में न रखें। कछुए की स्थापना हेतु सर्वोत्तम स्थान ड्राईंग रूम है। 
लाल धागे में बंधे तीन चीनी सिक्कों को आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। घर के मुख्य दरवाजे के हैंडल में सिक्के लटकाने चाहिए। इससे घर में धन-संपत्ति और सौभाग्य बढ़ता है।  
फेंगशुई में विंड चाइम को खुशहाली लाने वाली ध्वनि तरंगों का साधन माना गया है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला खूबसूरत शो पीस है। इसकी ध्वनि से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
घर में धन की बढ़ौतरी और सौभाग्य लाने वाले चीनी देवता हैं लाफ‌िंग बुद्धा। किसी भी स्थान पर इनकी मौजुदगी संपन्नता, सफलता और सौभाग्य लाने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा जिस स्थान पर भी विराजित होते हैं उस स्थान पर धन स्वयं ही आकर्षित होकर चला आता है। 
शंख को घर के पूजा स्थल में रखने से जहां अरिष्टों और अनिष्टों का नाश होता है, सौभाग्य वृद्धि भी होती है। प्रतिदिन घर में शंखनाद करने से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। शंख ध्वनि से सूक्ष्म जीवाणुओं का नाश होता है। शंख में पंच तत्वों का संतुलन बराबर बनाए रखने की प्रचुर क्षमता होती है।
बांस का पौधा घर में लगाना अच्छा माना जाता है। यह समृद्धि और आपकी सफलता को ऊपर ले जाने की क्षमता रखता है। बांस का पौधा पवित्रता का प्रतीक है और वह बुरी बलाओं को अपने करीब फटकने तक नहीं देता। 

मां लक्ष्मी और कुबेर जी का चित्र अथवा श्री रूप उत्तर दिशा की ओर स्थापित करें। इससे उत्तर दिशा सक्रिय होगी एवं धन आगमन में आने वाली समस्त बाधाओं का नाश होगा

Back to top button