घर बनवाते और खरीदते समय जरुर रखें वास्तु के नियमों का ध्यान, नहीं तो इस तरह की परेशानियों का करना पड़ सकता हैं सामना

ज्योतिष में वास्तु का विशेष महत्व होता है। अगर घर का वास्तु ठीक होता है तो घर पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है वहीं अगर घर के वास्तु में कोई कमी होती है तो घर के सदस्यों को तमाम तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। घर बनवाते और खरीदते समय रखें वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए।घर बनवाते और खरीदते समय जरुर रखें वास्तु के नियमों का ध्यान, नहीं तो इस तरह की परेशानियों का करना पड़ सकता हैं सामना

1- घर में पूजा स्थल का विशेष महत्व होता है क्योंकि यही वह स्थान होता है जहां से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर बनवाते समय कभी भी पूजा स्थल को शयनकक्ष में न बनवाएं। पूजा स्थल को हमेशा ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में ही बनवाएं।

2- घर बनवाते या खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि सामने की तरफ सीढ़ियां या लिफ्ट न हों।

3- रसोईघर की दिशा कभी भी ईशान कोण में नहीं होना चाहिए।

4- घर का मेन डोर अंदर की तरफ खुलने को वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है।

5- बिजली के स्विचबोर्ड आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व की तरफ होना चाहिए। इस दिशा में स्विचबोर्ड का होना शुभ होता है।

6- बाथरूम घर के मध्य में या मुख्य द्वार के सामने अशुभ होते हैं। इसलिए घर लेने से पहले ये जरूर देख लें।

7- घर के मुख्य द्वार के सामने बिजली का खंभा और पेड़ नहीं होना चाहिए।

8- उत्तर और पूर्व दिशा में बालकनी का होना शुभ होता है।

9- घर या फ्लैट खरीदने से पहले इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि मुख्य द्वार पूर्वी ईशान, उत्तरी ईशान, दक्षिणी आग्नेय में होना चाहिए।

Back to top button