घर पर बनाए वेजिटेबल पैनकेक, जानें तरीका

अगर आपके बच्चे कुछ नया खाने की डिमांड कर रहे हैं तो आप बना सकते हैं वेजिटेबल पैनकेक। यह बनाने में आसान है और इसे खाकर बच्चे आपकी तारीफ करना नहीं भूलेंगे। आइए बताते हैं कैसे बनाना है वेजिटेबल पैनकेक।

वेजिटेबल पैनकेक बनाने के लिए सामग्री-
1 कप सूजी
1/2 कप पानी
1 छोटी शिमला मिर्च (हरी मिर्च)
आवश्यकता अनुसार नमक
2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
1/2 कप दही
1 छोटी गाजर
1 मध्यम प्याज
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
चम्मच वनस्पति तेल

वेजिटेबल पैनकेक बनाने की विधि- सबसे पहले एक बाउल में सूजी डालें। अब इसमें दही और पानी डालें। मिश्रण में नमक और काली मिर्च डालें। एक बैटर तैयार करने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। अब सभी सब्जियों को बारीक काट लें और सूजी के मिश्रण में मिला दें। अब कटी हुई धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आपका बैटर तैयार है। इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन गरम करें और पैन में 1/2 छोटी चम्मच तेल डालकर चिकना कर लें। अब पैन में 2 कलछी बैटर डालें। गोलाकार पैनकेक बनाने के लिए थोड़ा फैलाएं। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। लीजिये बच्चे को वेजिटेबल पैनकेक को कैचप और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।

Back to top button