घर पर अकेली थी भाभी, देवर ने देखा तो बना डाला हवस का शिकार, जानिए पूरी ख़बर…

यमुनानगर। देवर ने घर में अपनी भाभी का अकेला देखा तो उसकी हवस जाग उठी। उसने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला। महिला ने जब ससुराल वालों को बताया तो वह उल्टा उस पर दोषारोपण करने लगे और घर से बाहर निकाल दिया।

अभी अभी: सीएम योगी ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा, खुशी से झूमा पूरा यूपी

अभी अभी: सीएम योगी के इस काम से मोदी-शाह की उड़ गई नींद, चारों तरफ मचा हडकंप

गोशाला कालोनी जगाधरी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 2009 में कुरुक्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में दिए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। इसके कारण अक्सर उसे तंग किया जाने लगा। एक दिन तो हद हो गई। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका देवर आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। 

महिला के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो वह धमकियां देने लगा। इसके बाद देवर ने उसे हवस का शिकार बनाया। उसने जब इस संबंध में अपने ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने उल्टा उसी पर दोषारोपण करना शुरू कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।

महिला ने इस संबंध में अपने परिजनों को बताया। अब महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला थाने की एएसआइ कमला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button