गोवा ही नहीं भारत की इन जगहों पर भी धूमधाम से सेलिब्रेट होता है क्रिसमस

क्रिसमस आते ही सबके मन में गोवा जाने का ध्यान आता है, लेकिन भारत में इसके अलावा भी कुछ जगह ऐसी हैं जहां क्रिसमस का लुत्फ उठाया जा सकता है। क्रिसमस का मजा आप अपने परिवार के साथ मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पंड्डिचेरी से बेस्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। क्रिसमस से एक सप्ताह पहले से यहां के लोकल लोग तैयारी शुरू कर देते हैं। शहर हो या गली हर जगह सजावट और चहल-पहल शुरू हो जाती है। लोगों के घर रिश्तेदार आने शुरू हो जाते हैं। बच्चे अपनी पार्टी की तैयारी अलग करते हैं तो वहीं अधेड़ उम्र के लोग अपनी उम्र के लोगों के साथ इंजॉय करते नजर आते हैं। इस दिन लोग सुबह चर्च जाते हैं फिर अपने पारंपरिक तरीके से नाच गाना शुरू कर देते हैं। यहां पर रोमन और कैथलिक लोगों अच्छी संख्या में पाए जाते हैं। यहां लगभग सौ साल पुराना कैथलिक चर्च है, जिसमें उस दिन ज्यादा भीड़ रहती है।गोवा ही नहीं भारत की इन जगहों पर भी धूमधाम से सेलिब्रेट होता है क्रिसमस

चर्च में सजाई गई चरणी की झांकी।
दमन -दीव में पुर्तगालियों की संख्या ज्यादा है, जिसे वहां क्रिसमस भी बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। पूरे साल शांत रहने वाला दमन-दीव क्रिसमस के मौके पर जगमगा उठता है। इस त्योहार का इंतजार लोग एक लंबे वक्त से करते नजर आते हैं। यहां क्रिसमस को दीपावली की तरह मनाया जाता है। हर चर्च को कलरफुल लाइट से सजाया जाता है। यहां पुर्तगाली डांस सबके आकर्षण का केंद्र होता है।

शिलॉग की प्राकृतिक सुंदरता के बीचों-बीच क्रिसमस मनाने का बेहद ही खूबसूरत नजारा होगा
अगर आप हिल स्टेशन पर क्रिसमस का प्लान की हैं तो शिलॉग से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकता । शिलॉग की प्राकृतिक सुंदरता के बीचों-बीच क्रिसमस मनाने का बेहद ही खूबसूरत नजारा होगा। यहां के बगीचे और झरने इतने खूबसूरत है यहां से आपका ध्यान ही नहीं हटेगा। म्यूजिक की धून पर लोग नाचते नजर आते हैं।

केरल में कई ऐतिहासिक चर्च है जहां लोग क्रिसमस मनाते हैं।
क्रिसमस मनाने के लिए केरल पूरे देश में मशहूर है। केरल में कई ऐतिहासिक चर्च है जहां लोग क्रिसमस मनाते हैं। क्रिसमस के दौरान यहां की सड़कें दुल्हन की तरह जगमगाती नजर आती हैं। सुबह लोग चर्च जाते हैं। वहां कई तरह के प्रोग्राम होते हैं। इसके अलावा कई होटल में खास कार्यक्रम होते हैं। लोगों में इस दिन के लिए बेहद उत्साह नजर आता है।

Back to top button