गैंगरेप को सदन में उठाएगी कांग्रेस: अजय ‘लल्लू’

जुबिली न्यूज़ डेस्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराधियों और पुलिस का गठजोड़ चरम पर है। प्रदेश की जनता, महिलाएं अपराधियों और पुलिस के रवैए से त्राहिमाम कर रही हैं।
लखीमपुर की अबोध बच्ची के साथ गैंगरेप, हत्या और शारीरिक दरिंदगी ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। महिलाएं न्याय न मिलने और दर दर भटकने के बाद सत्ता के गलियारे के सामने आत्मदाह करने को मजबूर हैं।
ये भी पढ़े: गाजीपुर के शशिकांत को मिला देश का सम्मान, खिले गांव वालों के चेहरे
ये भी पढ़े: जब मजदूर की नाबालिग बेटी हुई दरिंदगी का शिकार तब जगी पुलिस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और हिंसा के मामले में बेतहाशा बढ़ोतरी पर योगी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार ने झूठ और गलत तथ्य देने के लिए 11 अफसरों की टीम बना रखी है जो जनता को गुमराह करने का काम करती है।

लखीमपुर में अबोध बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हत्या इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी में हुई शर्मनाक घटना की वस्तुस्थिति जानने के लिए पूर्व सांसद ज़फर अली नक़वी और जिला अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मुलाकात किये हैं।
ये भी पढ़े: ऐसा था चेतन चौहान का सफर…
ये भी पढ़े: वरदान साबित हो रहा सोने में निवेश, दिवाली तक उछाल की उम्मीदें
प्रदेश अध्यक्ष अजय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली दरिंदगी सहित लखीमपुर की घटना को सदन पर पुरजोर तरीके से उठाएगी। उन्होंने कहा कि महामहिम राज्यपाल जी बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चुप्पी क्यों साधे हुईं हैं।
बता दें कि थाना ईसानगर क्षेत्र में 13 साल की किशोरी से हवसी दरिंदों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या के दर्ज इस मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है। साथ ही नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
पुलिस दोनों आरोपियों पर एनएसए लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी खेतों की ओर शौच करने गई थी। उस दिन शाम को उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। गले मे दुपट्टा कसा था, हाथपांव बंधे थे। घर वालों और प्रत्यक्षदर्शियों ने दोनों आंख फूटी होने का दााव किया था।
ये भी पढ़े: शिवपाल के प्रस्ताव पर अखिलेश क्यों है चुप
ये भी पढ़े: योगी सरकार को आप पर क्यों लगाना पड़ा ताला
ये भी पढ़े: डॉक्टर कफील की फिर मुश्किलें बढ़ी… पत्नी ने उठाए ये सवाल

Back to top button