प्यार में मिला धोखा तो गर्लफ्रेंड ने ब्यॉयफ्रेंड के मंडप में लगा दी आग

पुणे। कुछ दिनों पहले जनवासे से दूल्हे को बंदूक की नोक पर अगवा करने वाली रिवॉल्वर रानी के बाद प्यार में धोखा खाई एक महिला ने प्रेमी की शादी का पंडाल जलाकर खाक कर दिया। इतना ही नहीं, इस महिला ने बीते रविवार को अपने प्रेमी की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में उसका कहना था कि यह गाड़ी उसने ही गिफ्ट की थी। गर्लफ्रेंड ने ब्यॉयफ्रेंड के मंडप में लगा दी आग

प्यार में धोखा खाने की बात लड़की के परिजनों को भी बताई पर नहीं मिला रिस्पॉस

यह भी पढ़े कानून व्यवस्था पर चौतरफा घिरी योगी सरकार, यूपी में गरम हुआ माहौल

खबरों के मुताबिक, 36 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका पिछले 6 साल से लड़के के साथ रिलेशन था और उसने शादी करने का भी वादा किया था। लेकिन उसे धोखा देकर वह किसी और से शादी रचा रहा था। महिला ने बताया है कि अपनी शादी में उसने प्रेमिका को निमत्रंण भी दिया था। महिला ने इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को भी दी थी लेकिन उन्होंने उसकी बात नहीं मानी।

फिलहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है जहां उसने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए 20 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

Back to top button