गर्मियों की छुट्टियों का करें अभी से प्लान, घूमने के लिए जाए देश की इन 5 जगहों पर

गर्मियों के दिनों की शुरुआत होने को है और इसी के साथ ही बच्चों के एग्जाम भी समाप्ति की ओर हैं। बच्चो के एग्जाम समाप्त होते ही उन्हें छुट्टियों में घूमने का मन होता हैं और वे नई जगह जाना पसंद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए देश की कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों की जानकारी लेकर आए है जहाँ पर गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए जाया जा सकता हैं और अपने परिवार को खुशी दी जा सकती हैं। तो आइये जानते है कहाँ बिताई जाए गर्मी की छुट्टियाँ इस साल।
* दार्जिलिंग
हिल्स के नाम से मशहूर दार्जिलिंग हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। कभी सिक्किम का हिस्सा रहे इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत है यहाँ के चाय बागान है। दूर-दूर तक फैले हरी चाय के खेत मानो धरती पर हरी चादर बिछा रखे हो। यह अद्भुत नाराज़ देखने लायक होता है।

* केरल

केरल को बड़ी खूबसूरती से संवारा गया है। इसलिए हनीमून के लिए केरल सबसे श्रेष्ठ जगह है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, शानदार समुद्री किनारा, नारियल और खजूर के पेड़ों के झुरमुट के बीच में से नाव पर सवारी, चारों ओर हरियाली और बेहद खूबसूरत नजारे यहाँ देखने को मिलते है।
* कन्याकुमारी
भारत के सुदूर दक्षिण में कन्याकुमारी ऐसी जगह हैं जहाँ अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी का सुंदर संगम होता है। यहाँ हर तरफ उठ रही खूबसूरत समुद्री लहरें आपके मन को हिलोरें लेने पर मजबूर कर देगी। कन्याकुमारी में समुद्र के बीचों बीच चट्टान पर विवेकानंद स्मारक है जो यहाँ की पहचान है। यहाँ हर शाम आकाश एक नया रंग लिए नजर आता है।

* गोआ
गोवा की खूबसूरती टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है। समुद्र किनारे बसा एक छोटा-सा राज्य है। जहां लगभग 40 समुद्री तट है। गोवा पूरी दुनिया में मशहूर है ,यहां देश के साथ विदेशी टूरिस्टों का तांता लगा रहता है। प्रकृति के मनमोहक नजारे गोवा की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। वैसे तो गोवा में कई ऐसे बीच हैं जिनकी खूबसूरती देखने को मिलती है। जिनमे से कुछ खास बीच है जैसे ,कैलंगट बीच ,कैंडोलिम बीच इत्यादि।

* जम्मू – कश्मीर
भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर में घूम सकते हैं। यहां जहां अमरनाथ, वैष्णोदेवी की गुफा है तो दूसरी ओर बर्फ से ढंगे खूबसूरत पहाड़, झील और लंबे-लंबे देवतार के वृक्ष। यहाँ की खूबसूरती पर चार चाँद लगा देते है।

Back to top button