खेल रत्न पुरस्कार विजेता पहलवान विनेश फोगाट को हुआ कोरोना

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण विजेता पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आई हैं। भारतीय के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गए पांच खिलाड़ियों में से एक स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट इस समय सोनीपत के अपने गांव में कोच ओम प्रकाश के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं।
ये भी पढ़ें- भाजपा-सपा और बसपा छोड़कर 16 नेता रालोद में हुए शामिल
विनेश ने कहा कि खेल पुरस्कारों की तैयारियों के तहत कोरोना वायरस के जांच के लिए सोनीपत में मेरा नमूना लिया गया था, जांच में इसका नतीजा पॉजिटिव आया है। उन्होंने कहा कि भगवान ने चाहा तो मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी।
ये भी पढ़ें- वाराणसी: दोहरे हत्याकांड के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, चलाया चेकिंग अभियान
विनेश ने 2018 में हुए राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। विनेश ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया था। वो अभी तक एकमात्र भारतीय महिला पहलवान हैं, जिन्होंने अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया है।
The post खेल रत्न पुरस्कार विजेता पहलवान विनेश फोगाट को हुआ कोरोना appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button