खीरी: भाजपा विधायक योगेश वर्मा को गोली मारने वाला गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी: लखीमपुर सदर से भाजपा के विधायक योगेश वर्मा को गोली मारने वाले अभियुक्त को पुलिस ने शुक्रवार को बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने की फिराक में था। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सदर विधायक योगेश वर्मा गो गोली मारने वाले अभियुक्त पिंकू सक्सेना उर्फ पिंकी पुत्र दिनेश सक्सेना निवासी मोहल्ला भुई फोड़वानाथ मेला मैदान गढ़ी रोड को सदर कोतवाली पुलिस ने पलिया बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त नेपाल भागने के इरादे से बस अड्डे पर खड़ा था। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर एक आदत खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने पिंकू को जेल रवाना कर दिया है। पुलिस मामले में अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
लड़कियों की पहली पसंद हैं ये 5 स्वभाव वाले लड़के, हमेशा करती है प्यार
गौरतलब है कि गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे विधायक वर्मा अपने कार्यालय से राजगढ़ आवास लौट रहे थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, जो उनके पैर में लगी थी और हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

Back to top button