खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए डाइट में कुछ फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए, जानें इनके बारे में –

खर्राटे लेना एक बेहद आम समस्या है। कई लोग सोते समय जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं। सोते समय खर्राटे लेने की वजह से साथ वाले व्यक्ति की नींद भी खराब होती है। खर्राटे लेने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- थकान, मोटापा, बंद नाक या स्लीप एपनिया जैसी बीमारी के कारण भी खर्राटे की समस्या हो सकती है।  आमतौर पर लोग खर्राटे की समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सोते समय खर्राटे लेना किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज जरूर कराना चाहिए। खर्राटे की परेशानी को दूर करने के लिए अच्छी डाइट लेना भी बहुत फायदेमंद होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आपको किन फूड्स का सेवन करना चाहिए –

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स –

1. शहद

शहद खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। शहद के सेवन से सर्दी-जुकाम और गले की खराश से जल्द राहत मिलती है। शहद गले के संक्रमण को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। शहद के इस्तेमाल से नाक का  मार्ग खुलता है, जिससे सांस लेने में परेशानी नहीं होती है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए रात में सोने से पहले गर्म पानी या दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। 

2. हल्दी

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में हल्दी का प्रयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। खर्राटों के इलाज के लिए हल्दी का प्रयोग काफी प्रभावी साबित हो सकता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बंद नाक को खोलने और गले को ठीक करने में मदद करते हैं। हल्दी का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे खर्राटों की समस्या दूर होती है। अगर आप खर्राटों से राहत पाना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। इससे आपको लाभ हो सकता है। 

3. प्याज 

खर्राटे के इलाज में प्याज बहुत फायदेमंद है। प्याज में एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। प्याज का सेवन करने से नाक और गले का मार्ग साफ होता है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आप डिनर में पकी हुई प्याज का सेवन करें। प्याज खाने से दिमाग को राहत मिलती है और आप चैन की नींद सो पाते हैं।

4. अदरक

अदरक खर्राटों की समस्या को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। अदरक में मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड सर्कुलेश को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अदरक का सेवन करने से मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं। यह थकान और खर्राटे को दूर करने में भी मदद करता है। खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आप सोने से पहले अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। 

5. सेब

सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक सेब खाने से खर्राटे को दूर करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, सेब में पोटैशियम मौजूद होता है, जो खर्राटों को दूर करने में मदद करता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व ब्लड वैसेल्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं, जिससे खर्राटे की समस्या दूर होती है।

खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में इन 5 फूड्स को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी गंभीर हो रही है, तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

Back to top button