क्या आप जानते है, श्रीमद भगवद गीता के श्लोकों में छिपा हुआ है डायबिटीज का इलाज…

हिंदू धर्म में श्रीमद भगवद गीता को बहुत महत्व दिया जाता है, जिसने गीता के अर्थ को समझ लिया वो जीवन में किसी भी परिस्थिति का सामना करने से नहीं घबराता है। भगवद गीता ज्ञान का भंडार है और इसी भंडार में से शोधकर्ताओं ने डायबिटीज का इलाज खोज निकाला है।श्रीमद भगवद गीता के श्लोकों में छिपा हुआ है डायबिटीज का इलाज

खबरों के अनुसार तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के उस्मानिया जनरल अस्पताल के डॉक्टरों समेत शोधकर्ताओं की एक टीम ने डायबिटीज को ठीक करने का एक आध्यात्मिक तरीका खोजा है। खबरों की मानें तो इस बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि गीता के श्लोकों में अनेक बीमारियों का इलाज छिपा हुआ है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि गीता नकारात्मक परिस्थितियों में कैसे सकारात्मक तरीके से जीवन यापन किया जाए ये बताती है, शोधकर्ताओं का मानना है कि जब व्यक्ति को ये पता चलता है कि उसे डायबिटीज है तो वो अंदर से टूट जाता है और दुखी रहने लगता है। जबकि अगर व्यक्ति इस बीमारी को सकारात्मकता से ले और अपनी जीवन शैली में संयम बरतते हुए इस बीमारी का इलाज करे तो वह बहुत जल्दी इस बीमारी को नियंत्रित कर सकता है।

गीता के 700 श्लोक व्यक्ति को संयमित जीवन जीने का पाठ पढ़ाते हैं, इस प्रकार व्यक्ति डॉक्टर से इलाज के साथ ही गीता के अध्ययन से अपने जीवन में संयम और सकारात्मकता को बरतते हुए शरीर के ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा और इंसुलिन को संतुलित रख सकता है। खबरों के अनुसार यह अध्ययन देश और विदेश के कई अस्पतालों और रिसर्च इंस्टीट्यूट्स के डॉक्टर और शोधकर्ताओं द्वारा किया गया है।

Back to top button