कोरोना वायरस: जानें, किस लिए जरुरी है मास्क, कैसे बरतें सावधानियां

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस के कारण भारत में अब तक चार मौत हो चुकी है, जबकि करीब 285 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मप्र में भी चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी बीच सरकार से लेकर एक्सपर्ट्स सब सावधानी बरतने के लिए अपील कर रहे हैं।

साथ ही भीड़ से दूर रहने के लिए और मास्क का इस्तेमाल करने के लिए लगातार कह रहे हैं। लेकिन इसी बीच लोगों के मन में मास्क को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। जैसे कि मास्क पहनना क्यों जरुरी है? इसको पहनने से क्या फायदे होंगे? क्या हर किसी को मास्क पहनना चाहिए? तो चलिए जानते हैं इन सवालों के क्या है जवाब।
ये है इन सवालों केजवाब –

मास्क कब पहनना चाहिए?
आपको बता दे, हर किसी को मास्क पहनना जरुरी नहीं है। मास्क तब ही पहनना है जब आप भीड़ भाड़ वाली जगह पर रहो। जब आपको लगे की आपको खांसी, सर्दी, जुखाम हो तब भी मास्क पहनना जरुरी है। इसके आलावा किसी और को ये लक्षण हो तब भी ये मास्क पहनना जरुरी है।
मास्क पहनते वक्त किन बातों का ध्यान रखें?
मास्क का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ जरुरी बातों का ख्याल रखना बहुत जरुरी है। मास्क को इस तरह पहनें कि आपका मुंह, नाक, थोढी ढक जाए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की मास्क में कोई गैप ना हो। मास्क को अपने गले पर ना लटकाएं। मास्क गीला हो जाए तो उसे 6 घंटे के अंदर बदल दें। मास्क को हटाने के बाद अपने हाथ को साबुन और पानी को धोएं। मास्क को हटाने के बाद अपने हाथ को साबुन और पानी को धोएं।

Back to top button