कोरोना का कहर जारी, दुनियाभर में इतने हजार लोग मरे

 
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस के 7,86,270 मामले दर्ज किए गए हैं। साथ ही 37,830 लोगों की मौत हो गई है जबकि 165,660 लोग रिकवर कर गए हैं। यह जानकारी वर्ल्डोमीटर से मिली है।
कोरोनावायरस का कहर अब 200 देशों में फैल गया है। अमेरिका और इटली में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव है और यहां पर बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं।
गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर से घातक कोरोना वायरस के फैलने की शुरुआत हुई थी ।अब यह दुनिया के प्रमुक देशों में फैल गया है। लोग बड़ी संख्या में इससे संक्रमित होकर मर रहे हैं। कई देशों में इस महामारी को लेकर लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। हालांकि चीन में दो महीने के लॉकडाउन के बाद जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है।

Back to top button