कोरोना काल में छात्रों की परेशानियां जानेगी एबीवीपी, 20 से 22 अगस्त तक चलेगा अभियान

झांसी। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कोरोना काल के दौरान छात्रों की समस्याओं के बारे में जानने के लिए “ व्यापक जनसंपर्क अभियान-2020”  की शुरूआत की है।

दुनिया में सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी की झांसी महानगर महानगर मंत्री जया श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान 20 अगस्त से 22 अगस्त 2020 तक चलेगा। झांसी में इस वर्ष लगभग 12000 छात्रों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एबीवीपी के 400 कर्मठ कार्यकर्ता प्रत्येक दिन 10 छात्रों से संपर्क करेंगे। इस प्रकार एक दिन में 4000 और कुल तीन दिनों में 12000 छात्रों से संपर्क करने की योजना है। व्यापक जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत छात्रों से अनौपचारिक संवाद किया जाएगा। इसमें छात्रों से करोना संकट की कारण उनकी शिक्षा किस प्रकार प्रभावित हुई है इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। साथ ही किसी अन्य प्रकार की समस्या अगर है उसे भी संज्ञान में लिया जाएगा।

अभियान के दौरान छात्रों को संगठन के उद्देश्य और राष्ट्र पुनर्निर्माण में एबीवीपी के विषय में संक्षेप में बताया जाएगा यथा संभव हो सकेगा तो छात्र को सहायता भी प्रदान की जाएगी। छात्रों से करोना एवं अन्य विषयों पर सुझाव भी लिए जाएंगे। प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में कार्यकर्ताओं को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो छात्र के साथ प्रत्येक संकट में खड़ा है।                         

प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख अजय शंकर तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जिसमें प्रमुख रुप से  डॉ़ श्रीहरि त्रिपाठी, डॉ कौशल त्रिपाठी, डॉ अरविंद श्रीवास्तव, प्रसन्न जैन वेद श्रीवास्तव, मनेन्द्र गौर, पंकज शर्मा, समरेन्द्र प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्रा, अमृत पटेल, आयुष उपाध्याय, विकास नायक, जयदीप सोनी, तरुण खत्री, सौरभ बग्गम, सादाब खान, जयवर्धन मिश्रा, हर्षदीप सिंह, संस्कृति गिरवासिया, मिली अंजलि वैधराज, सिद्धार्थ झा आदि के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया रहा है।

Back to top button