Omg: कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष हुए इस खतरनाक बीमारी के शिकार, सुनकर हो जाएगे हैरान

अपनी काॅमेडी से लाेगाें का दिल जीतने वाली काॅमेडियन भारती आैर उनके पति हर्ष हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को डेंगू हो गया है। डॉक्टर की सलाह पर दोनों अस्पताल में भर्ती हाेने का फैसला लेना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, भारती और हर्ष का स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं था। मेडिकल चेकअप कराने के बाद डेंगू के लक्षण पाए गए, जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में एडमिट होने को कहा, दोनों मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। 

जिसके चलते स्वास्थ्य में सुधार होने तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ेगा, खबरें थीं कि भारती-हर्ष की जोड़ी बिग बॉस सीजन 12 में नजर आएगी। दोनों गोवा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान संग दिखे थे। 

जब अपने ही रेस्टोरेंट में विराट-अनुष्का ने बिताए खूबसूरत पल

लेकिन शो के प्रीमियर में भारती-हर्ष नजर नहीं आए, इसके बाद कहा गया कि वे दोनों बिग बॉस के घर में नहीं रहने वाले हैं। बल्कि सलमान खान संग वीकेंड का वार में दर्शकों को एंटरटेन करेंगे, लेकिन पहले वीकेंड के वार में भी दोनों नहीं दिखे। ऐसे में कहा जा रहा है कि वे वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकते हैं। फिलहाल दोनों अस्पताल में डेंगू से रिवकर हो रहे हैं, उनके ठीक होने पर मालूम पड़ेगा कि बिग बॉस-12 में उनका क्या रोल होने वाला है।   

Back to top button