वीडियो: जानिये कैसे एक महिला कर सकती है पुरुष का बलात्कार, वीडियो में आपको सब कुछ आ जाएगा समझ…

घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और यौनिक प्रताड़ना जैसी महिलाओं पर अत्याचार की खबरें आप आये दिन सुनते ही होंगे लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि, जब किसी महिला ने किसी पुरुष के साथ किसी प्रकार का कोई अपकृत्य कर दिया हो ?

यह तो सभी आसानी से स्वीकार कर लेते हैं कि, किसी महिला के साथ कोई पुरुष अपकृत्य कर सकता है लेकिन यह कोई भी शायद ही स्वीकारे कि किसी पुरुष के साथ ऐसा कोई महिला भी कर सकती है।

पश्चिमी देशों में इस मामले से संबंधित खबरें आये दिन सामने आती भी रहती हैं। वास्तव में आज के दौर में ऐसे पुरुषों की भी कमी नहीं जो महिलाओं के अपकृत्य का शिकार होते हैं।

हमारे सभ्य मानव समाज में यह मात्र एक भ्रम है कि अपकृत्य तो सिर्फ महिलाओं के साथ ही होता है। कभी किसी ने यह यह शायद ही सोचा होगा कि, इस आधुनिक दौर में पुरुष भी प्रताड़ना के शिकार होते है।

तो इसलिए डॉक्टर जान बूझकर गंदी हैंडराइटिंग में लिखते हैं दवा का नाम, वजह जानकर विश्वास नहीं होगा

लोगों की इस एकतरफा सोच का भी अपना कारण हैं। दरअसल उनके मन में यह बात बैठ गई है कि शारीरिक शोषण का शिकार सिर्फ महिलाएं ही होती हैं। यही सोच लोगों को पुरुषों की समस्याओं के बारे में समाज को अवगत नहीं होने देती।

ना ही मात्र अमेरिका ब्रिटेन जैसे पश्चिमी देशों में बल्कि हमारे देश में भी पिछले कुछ वर्षों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां पुरुषों को कुछ महिलाओं ने उनकी इच्छा के विपरीत अपना शिकार बनाया।

भारतीय कानून कि बात करें तो कानून यह कहता है कि महिला हो या पुरुष अगर उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध सेक्स किया गया तो वो बलात्कार माना जाता है। वो बात और है कि इस मामले पर समाज का नजरिया बेहद नकारात्मक है।

इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है की महिला की जबरदस्ती का ऐसा ही शिकार एक युवक जब अपनी शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुँचता है तो उसे क्या क्या फेस करना पड़ता है।

Back to top button