केजरीवाल पर मिर्च से हमले की कड़ी निंदा करते हुए डिप्‍टी सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के भाजपा के इशारे पर काम करने के चलते कोई भी व्यक्ति आकर मुख्यमंत्री पर हमला कर देता है। भाजपा के पास दिल्ली सरकार के काम का कोई जवाब नहीं है। ऐसे में भाजपा द्वारा इस तरह के हमले कराए जा रहे हैं।केजरीवाल पर मिर्च से हमले की कड़ी निंदा करते हुए डिप्‍टी सीएम ने भाजपा पर साधा निशाना

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है
ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सचिवालय जैसी सुरक्षित जगह पर कोई व्यक्ति मिर्ची लेकर कैसे पहुंच सकता है। कल बड़ी घटना भी हो सकती है, कोई बंदूक या अन्य शस्त्र लेकर भी आसानी से मुख्यमंत्री पर हमला कर सकता है।

दिल्‍ली पुलिस पर लगा आरोप
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केवल आप विधायक व नेताओं को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। यह बड़ा सवाल है कि लाल मिर्च पाउडर लेकर मुख्यमंत्री तक कैसे पहुंच गया। उन्होंने कहा कि पुलिस बताए कि उसने वहां क्या जांच की?

जीएडी करेगा जांच
सिसोदिया ने बताया कि इस घटना की जाच सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) करेगा। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जाएगा कि उक्त व्यक्ति किसके कहने पर दिल्ली सचिवालय में आया था। उसका पास किसने बनाया। अनुमति किससे मिली और वह पहले कहां गया। वह मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर कैसे काफी देर से इंतजार कर रहा था।

Back to top button