केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्‍होंने खुद ट्वीट के माध्‍यम से दी है। केन्द्रीय मंत्री ने खुद को सभी से अलग कर लिया है और जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं उन्हें आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन करने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, सोमवार को कमजोरी महसूस होने के नितिन गडकरी ने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से संपर्क किया। चेकअप के बाद वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दें कि इससे पहले, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज किया गया था। उसके बाद वह दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे। संसद के मॉनसून सत्र के शुरू होने से पहले भी दोबारा पूरा चेक-अप कराने के लिए एम्स में भर्ती हुए थे।

Yesterday, I was feeling weak and consulted my Doctor. During the course of my check up, I have been tested COVID 19 positive. I am at present doing well with the blessings and good wishes of all. I have isolated myself.
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 16, 2020

 
The post केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button