कुदरत की अनोखी देन नीबू के आश्चर्यचकित कर देने वाले फायदे

निम्बू के बारे में सभी जानते हैं और हम रोज-मर्रा की जरूरतों में इनका खूब प्रयोग भी करते हैं। सलाद में, शरबत में, चटनी और अन्य खाद्य-पदार्थों में निम्बू का प्रयोग किया जाता है। हम यह भी जानते हैं कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन शायद हम इसके फायदों को उतनी बारीकी से नहीं जानते होंगे, जितने इसमें गुण होते हैं। चलिए नींबू के कुछ चमत्कारी गुणों पर एक नजर डालते हैं और देखते हैं कि जिसे हम स्वाद के तौर पर खाते हैं वह हमारे शरीर पर किस तरह से कार्य करता हैं।

शरीर की रोग-प्रति रोधक क्षमता को बूस्ट-

निम्बू में पोटेशियम और विटामिन सी बहुत ज्यादा होता है और यह दोनों ही तत्व शारीरिक ऊर्जा को बूस्ट कर व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर शक्ति प्रदान करते हैं। जहाँ पोटेशियम तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करता है, वहीं विटामिन C शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करने के साथ-साथ तनाव को कम करने का कार्य करता है।

त्वचा की रंगत में निखार- 

निम्बू के पानी का नियमित सेवन त्वचा में निखार लाता है। विटामिन C त्वचा के अंदर छिपे उन रेडिकल को साफ़ करता है, जो त्वचा की रंगत को सांवला बनाते हैं। इससे त्वचा की सिर्फ रंगत ही साफ़ नहीं होती बल्कि त्वचा की अन्य समस्याएं जैसे कील, मुहांसे भी ठीक हो जाते हैं।

तनाव कम करता है- 

यदि आपको तनाव या चिंता महसूस हो रही है, ऐसे में आप एक गिलास निम्बू पानी का सेवन  देखिये आपको तनाव में राहत और मूड हल्का महसूस होगा। विटामिन C आपके शरीर में जाते ही आपके तनाव पर काम करना शुरू कर देगी। सिर्फ इतना ही नहीं निम्बू की महक से भी नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) को बूस्ट मिलता है।

मोटापे पर असर- 

निम्बू पानी का सुबह के समय गुनगुने पानी के साथ सेवन वजन कम करने के लिए मेहनत कर रहे लोगों की मदद कर सकता है। इससे शरीर पर जमा चर्बी पिंघलती है और जब आप वर्कआउट करते हैं तो यह आसानी से कम हो जाती है।  

पाचन क्रिया में मदद-

जिन व्यक्तियों को अपच, गैस और हार्ट बर्न जैसी तकलीफे रहती हों, उनके लिए निम्बू का सेवन बहुत अच्छा हो सकता है। निम्बू पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त कर पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या को दूर करता है। साथ ही यह शरीर से सभी हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल कर शरीर की सफाई कर उसे चुस्त और दुरुस्त भी बनाता है।

Back to top button