कुछ इस तरह से कर दिए जाते हैं यहां महिलाओं के पैर का हाल, वजह जानकर हिल जाएगा दिमाग…

चीन हमेशा से ही अजीबोगरीब परंपराओं और नियम-कायदों को लेकर चर्चा में रहता है। करीब 100 साल पहले यहां महिलाओं का पैर छोटा करने की परंपरा काफी चलन में थी। हालांकि, अब इस पर रोक लग चुकी है, लेकिन इसके जख्म आज भी कई महिलाओं के जिस्म पर जिंदा हैं। इसे चीन में खूबसूरती की पहचान माना जाता था। इस परंपरा को लोटस फीट के नाम से जाना जाता है।

इस परंपरा को सोन्ग वंश से लोकप्रियता मिली थी। इस पंरपरा में बच्चियों के पंजे कसकर बांध दिए जाते थे ताकि उनका तेजी से बढ़ना बंद हो जाए। चीन में छोटे पंजों को खूबसूरती की पहचान माना जाता था। महिलाओं के पैर छोटे रहे इसलिए कई औजार और जूते बनाए गए। इसके अलावा अगर पंजों पर मांस ज्यादा होता था तो उसे काटकर निकाल दिया जाता था। चीन में इसे खूबसूरती की पहचान माना जाता था।

कहा जाता है कि पैरों को छोटा करने के लिए पत्थरों से भी कुचला जाता था। वहीं ये परंपरा महिलाओं में कई तरह की अक्षमता का कारण बन गई है। कई महिलाओं के पैरों में कई तरह की इंफेक्शन हो जाती थी। उस समय जिस लड़की के पैर छोटे नहीं होते थे उसकी शादी होना मुश्किल हो जाती थी।

Back to top button