किस राशि का लड़का आपके लिए होगा परफेक्ट बॉयफ्रेंड, जानिए

मेष राशि (Aries- 21 मार्च से 19 अप्रैल)

बोल्ड और अट्रैक्टिव मिजाज की मेष राशि की लड़कियों को अपनी ओर खींच पाना आसान नहीं होता है। लेकिन अगर इन्हें लड़के में कुछ अलग और इंटरेस्टिंग दिखे तो ये दिल दे बैठती हैं। मेष राशि की लकड़ियों को कर्क राशि के लड़कों का चरम और मीन राशि के लड़कों की भावनाएं अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन मिथुन और सिंह राशि के लड़के इनके लिए गलत चॉइस साबित होते हैं। 

वृष राशि (Taurus- 20 अप्रैल से 20 मई)

प्यार में वृष राशि की लड़कियां वफादार होती हैं। एक बार किसी को दिल दे दें तो फिर उसे रिश्ते को दिल से निभाती हैं और अपने साथी से भी ऐसी ही उम्मीद रखती हैं। वृष और कर्क राशि के लड़के इनके लिए परफेक्ट बॉयफ्रेंड बन सकते हैं। लेकिन सिंह और धनु राशि के लड़कों के साथ एडजस्ट करना मुश्किल होता है।

मिथुन राशि (Gemini- 21 मई से 20 जून)

इस राशि की लड़कियां रोमांटिक मिजाज की होती हैं। नए दोस्त बनाना और एडवेंचर भी पसंद करती हैं। लेकिन प्यार में भावनाओं को अहमियत देने वाली होती हैं। कर्क राशि के लड़कों का इमोशनल सपोर्ट और तुला राशि के लड़कों के खुले विचारों से प्रभावित होती हैं। लेकिन अगर इनकी जिंदगी में वृश्चिक या कन्या राशि का लड़का आ जाए तो रिश्ता लंबे समय तक चलाना मुश्किल हो जाता है।

कर्क राशि (Cancer- 21 जून से 22 जुलाई)

प्यारा में सिर्फ और सिर्फ भावनाओं को अहमियत देती हैं कर्क राशि की लड़कियां और इनके इमोशंस को तुला और वृष राशि के लड़के बखूबी समझते हैं। मगर वृश्चिक और कन्या राशि के लड़कों के साथ इनकी तालमेल नहीं बैठती है।

सिंह राशि (Leo- 23 जुलाई से 22 अगस्त)

इस राशि की लड़कियों में गुस्सा और अहम दोनों होता है, और ये इन दोनों कमियों को सबके सामने स्वीकार भी करती हैं। इसलिए चाहती हैं कि इनकी इन दो कमियों को जो लड़का आपना ले, उसी के साथ एब खुश रहेंगी। इनके लिए मिथुन और वृश्चिक राशि के लड़के परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनते हैं। लेकिन कुंभ और मकर राशि के लड़कों के साथ इनकी लंबे समय तक नहीं बन पाती है।

कन्या राशि (Virgo- 23 अगस्त से 22 सितम्बर)

अपनी ख्यालों में खोई-खोई रहती हैं कन्या राशि की लड़कियां। इन्हें समझना आसान नहीं होता। लेकिन तुला राशि के लड़के इनके लिए परफेक्ट पार्टनर साबित होते हैं। जो इन्हें समझते भी हैं और इनके साथ बैलेंस बनाते हुए अपना लव रिलेशनशिप चलाते हैं। कन्या राशि की लकड़ियों की कर्क और मीन राशि के लड़कों के साथ कभी नहीं बन सकती है।

तुला राशि (Libra- 23 सितम्बर से 23 अक्टूबर)

इस राशि की लड़कियां लाइफ को लेकर बहुत क्लियर होती हैं। इन्हें पार्टनर में क्या चाहिए, किस चीज से इन्हें खुशी मिलेगी, हर बात दिमाग में साफ होती है। और इनकी इस सोच को धनु और सिंह राशि के लड़के समझ जाते हैं। लेकिन मकर और मीन राशि के लड़के तुला राशि की लकड़ियों की कुछ बातों को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। 

वृश्चिक राशि (Scorpio- 23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

इस राशि की लड़कियां भावुक होती हैं, लेकिन साथ ही ईर्ष्या की भावना भी इनमें होती है। मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से जोशीली होती हैं। वृश्चिक राशि की लड़कियों के अशांत स्वभाव को मकर राशि के लड़के कंट्रोल कर लेते हैं। इसलिए ये इनके लिए परफेक्ट बॉयफ्रेंड बनते हैं। लेकिन इन्हें वृश्चिक राशि के ही लड़के के साथ कभी रिलेशनशिप में नहीं जाना चाहिए, एक जैसी कमियों की वजह से बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है।

धनु राशि (Sagittarius- 22 नवंबर से 21 दिसम्बर)

धनु राशि की लड़कियां दूसरी लड़कियों से थोड़ी अलग होती हैं। खुश रहना, लोगों को खुश रखना और ‘ड्रामा क्वीन’ के नाम पर जीरो होती हैं। मेष और कुंभ राशि के लड़कों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं धनु राशि के लड़कियां। इनकी वृष और कन्या राशि के लड़कों के साथ अधिक समय तक नहीं बन पाती है।

मकर राशि (Capricorn- 22 दिसम्बर से 19 जनवरी)

मकर राशि की लड़कियां प्यार में सीरियस और फ्यूचर को हमेशा दिमाग में रखने वाली होती हैं। ये लड़कियां टाइमपास रिलेशनशिप में बिलकुल भी विश्वास नहीं करती हैं। मीन राशि के लड़कों का सेंसिटिव नेचर और कन्या राशि की सच्ची भावनाओं की ओर आकर्षित होती हैं। लेकिन सिंह और मेष राशि के लड़कों के ‘अहम’ से जल्दी परेशान होकर रिश्ता तोड़ देती हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius- 20 जनवरी से 18 फरवरी)

इस राशि की लड़कियां अपनी क्रिएटिव दुनिया में रहती हैं। इसलिए इन्हें अपनी स्वतंत्रता से भी बहुत प्यार होता है। रिलेशनशिप में इनका पार्टनर इन्हें अपने हिसाब से भी चलने दी, ऐसी डिमांड रखती हैं और इनके इस बिहेवियर को तुला और मिथुन राशि के लड़के समझ पाते हैं। लेकिन वृश्चिक और मीन राशि के लड़कों के साथ इनके नहीं बनती है।

 

मीन राशि (Pisces- 19 फरवरी से 20 मार्च)

मीन राशि की लड़कियों को समझ पाना आसान अन्हीं होता है। सेंसिटिव और इमोशनल दोनों होती हैं। साथ ही दूसरे की भावनाओं को भी बखूबी समझती हैं। इनके इस इमोशनल बिहेवियर को कर्क और मकर राशि के लड़के समझते हैं। मिथुन और तुला राशि के लड़कों के साथ कमिटमेंट रखना इनके लिए मुश्किल हो जाता है

Back to top button