किसानों की क्रांति यात्रा पर भड़के सीएम योगी, कहा- मुद्दे को न दें राजनीतिक रंग

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों की क्रांति यात्रा को लेकर विपक्ष पर बड़ा हमला। सीएम ने मंगलवार को किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर रोके जाने के दौरान हिसंक झड़प को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के मुद्दे को राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने दावा किया कि देश की आज़ादी के बाद पहली बार किसान सरकार के एजेंडे में आये और सरकार ने अपने काम से पिछले साढ़े चार साल में इसे स्पष्ट किया है।
किसानों की क्रांति यात्रा पर सीएम योगी की प्रेस कांफ्रेंस
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों की क्रांति यात्रा पर बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 86 लाख किसानों का कर्ज माफकर उन्हें राहत दी गई। किसानों का 1 लाख रुपये कर्ज माफ किया गया।
वहीं गन्ना किसानों के मुद्दे पर सीएम नेस कहा कि उनकी सरकार ने बंद चीनी मिलों को चालू करवाया। 53 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को मूल्य से अधिक दाम दिलवाएं। केंद्र की सरकार ने किसानों की समस्याओं का हल निकाला।
पढ़ें:- केजरीवाल ने किसानों के दिल्ली में प्रवेश का किया समर्थन, केंद्र सरकार पर उठाये सवाल
मनरेगा को खेती से जोड़ने की हो रही है व्यवस्था
सीएम योगी ने कहा कि मनरेगा को खेती से जोड़ने की व्यवस्था की जा रही है। किसानों को राहत देने के लिए 1 अक्टूबर से धान का क्रय शुरू किया। सरकार 18 घंटे बिजली दे रही है। 23 नवंबर तक अधिकतर चीनी मिलें गन्ना भुगतान करेंगी।
वहीं प्रदेश में आवारा घुमने वाले पशुओं को लेकर सीएम ने ने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए गौशाला का निर्माण किया गया। इतना ही नहीं गौशाला के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये हर जिले को दिए गए।
The post किसानों की क्रांति यात्रा पर भड़के सीएम योगी, कहा- मुद्दे को न दें राजनीतिक रंग appeared first on .

Back to top button