किदवई नगर में एक महिला ने डॉक्टर पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप….

किदवई नगर में एक महिला ने डॉक्टर पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने कार्यवाहक एसएसपी से शिकायत की है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

महिला के मुताबिक पति से रिश्ते अच्छे न होने के चलते वह दो बच्चों को लेकर दो साल से अलग रह रही है। बेरोजगारी के कारण उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब है। इस बीच उसकी मुलाकात इलाके में रहने वाले एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर से हुई। डॉक्टर ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि बीते चार जून को डॉक्टर ने बातचीत के बहाने से उसे घर बुलाया तो वह पांच साल के बेटे के साथ वहां पहुंची। डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसे और बेटे को पीटा। पीडि़ता ने थाने पहुंचकर शिकायत की तो चौकी प्रभारी ने उस पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीडि़ता ने सोमवार को कार्यवाहक एसएसपी संजीव सुमन से गुहार लगाई। थाना प्रभारी किदवई नगर कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Back to top button