कानपुर: पैसों के लेनदेन में दोस्त ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

कानपुर। कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को उसके ही साथी ने गोली मार दी। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के पीछे का कारण जुए के रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
सरसौल निवासी धीरेंद्र अवस्थी उर्फ धीरू जब खून से लथपथ हालत में चौकी पहुँचा तो चौकी में हड़कम्प मच गया। पूछने पर बताया कि नागापुर निवासी जीतू ने पेट मे गोली मार दी है और इतना कहकर वो गिर गया। सरसौल पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से सिपाही के साथ अस्पताल भेजा गया। बताते है कि आरोपी जीतू पुलिस को चकमा देकर भाग गया और महराजपुर पुलिस हाथ मलती रह गयी। क्षेत्रीय जानकारी के अनुसार कही न कही इस घटना के पीछे क्षेत्र में चल जुएं और पैसों के लेनदेन की बात सामने आ रही है।
The post कानपुर: पैसों के लेनदेन में दोस्त ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button