कानपुर का राष्ट्रीय शर्करा संस्थान अब श्रीलंका, नाइजीरिया में बनवाएगा चीनी

श्रीलंका, बांग्लादेश और नाइजीरिया की चीनी मिलों को नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) चलवाएगा। इसके लिए इंस्टीट्यूट को नाइजीरिया और श्रीलंका से औपचारिक अनुरोध पत्र प्राप्त हो गया। इंस्टीट्यूट बांग्लादेश की बंद पड़ी दो चीनी मिलों को चलवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को देगा।कानपुर का राष्ट्रीय शर्करा संस्थान अब श्रीलंका, नाइजीरिया में बनवाएगा चीनी

इस संबंध में श्रीलंका के सचिव डॉ. कीर्ति पाल से बात हुई है। वहां शुगर इंस्टीट्यूट भी बनाया जाएगा। श्रीलंका से 10 साल के लिए करार होगा। पांच साल में समीक्षा की जाएगी। मिस्त्र भी चीनी उद्योग में गुणवत्ता सुधार के लिए एनएसआई की मदद चाहता है। बताया कि एनएसआई साउथ-ईस्ट एशिया के 12 देशों को कंसल्टेंसी देता है।
Back to top button