कानपुर : अल्ट्रासाउंड में गर्भवती मिलने पर तीन आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में सात माह पहले हुए नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में रविवार को तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। लड़की व उसके परिवार वालो को अल्ट्रासाउंड होने पेट में बच्चा होने की जानकारी हुई। वह अस्पताल में भर्ती है अब पुलिस उसका मेडिकल कराएगी।

शहर पुलिस के कप्तान डॉ प्रितिन्दर सिंह ने बताया कि बाबूपुरवा क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की के साथ कुछ लोंगों द्वारा दुष्कर्म किया गया। फरवरी में हुई इस घटना पर अब लड़की को दिक्कत हुई तो वह प्राइवेट हास्पिटल में उपचार कराने पहुचीं। अल्ट्रासाउंड में उसके गर्भवती होने की बात सामने आयी तो मामला बाबूपुरवा पुलिस के संज्ञान में आया।

जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और तीन अन्य को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ हो रही है। घरवालों के कहना है कि उनकी लड़की नाबालिग है और उसने डर के मारे अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी नही दी। अब पुलिस उसका मेडिकल कराएगी और कोई भी दोषी बख्शा नही जाएगा।

—-

Back to top button