कांग्रेस 26 को जारी करेगी घोषणा पत्र, कर्जमाफी समेत इन मुद्दों पर रहेंगी निगाहें

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी पार्टियों ने अपने तरकस से तीर निकालना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी मंगलवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर देगी। जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें लोकलुभावन वादे कर सकती है। कुछ ही दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि चुनावी घोषणा पत्र में हम स्वास्थ्य सेवा कानून के वादे को शामिल कर सकते हैं।
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी करने का कर रही है प्रयास
राहुल गांधी के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करने का प्रयास कर रही है। जिसके चलते पार्टी घोषणा पत्र के जरिए वोटों को साधने का प्रयास करेगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुख्य तौर कर किसानों की कर्जमाफी पर नजरें टिकी हुई हैं। राहुल ने इसी तीर को चला कर राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का किला फतह कर लिया था।
ये भी पढ़ें :-अकबरुद्दीन का प्रधानमंत्री पर हमला : बोले मोदी को चौकीदार की टोपी सीटी मैं दूंगा 
 कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल हो सकते हैं गरीबी, बेरोजगारी, सुशासन जैसे तमाम मुद्दे
इसके साथ ही गरीबी, बेरोजगारी, सुशासन जैसे तमाम मुद्दे कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल हो सकते हैं। पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ में आयोजित पार्टी की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा कि हमने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। कांग्रेस मोदी की तरह लोगों से झूठे वादे नहीं करती है। गांधी ने कहा कि चुनावी वादों को पूरा करने का उनकी पार्टी का ट्रैक रिकार्ड छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में देखा जा सकता है जहां पार्टी हाल में सत्ता में आई है।
राज्यों में पार्टी की सरकारें बनते ही किसानों का कर्जा तुरन्त माफ किया
उन्होंने कहा कि इन राज्यों में पार्टी की सरकारें बनते ही किसानों का कर्जा तुरन्त माफ किया गया और छत्तीसगढ़ में धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति किविंटल किया गया। गांधी ने कहा कि हम इन राज्यों के किसानों को एक संदेश देना चाहते थे कि वे अकेले नहीं है और कांग्रेस उनके साथ है। यही संदेश हम ओडिशा के किसानों को दे रहे है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद गांधी की ओडिशा की यह पहली यात्रा है।

Back to top button