कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का यूपी दौरा स्थगित

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का शुक्रवार यानी आज से होने वाला यूपी दौरा स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार शाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि कुछ दिक्कतों के कारण प्रियंका गांधी का कार्यक्रम स्थगित किया गया है।
ये भी पढ़ें :-जंतर मंतर पर होने वाली हुंकार रैली में आज शामिल हो सकते हैं चंद्रशेखर 
आपको बता दें बीते महीने प्रियंका गांधी महासचिव बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंची थीं। इस दौरे पर प्रियंका ने लखनऊ में एक रोड-शो भी किया था, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए थे।
ये भी पढ़ें :-सुप्रीम कोर्ट में लालू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज 
जानकारी के मुताबिक बब्बर ने पूर्व में कहा था कि प्रियंका गांधी गरीबों विशेषकर नदी तटों पर रहने वाले गरीब लोगों से संवाद के लिए नदी मार्ग से जा सकती हैं. एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि प्रियंका अपना प्रचार प्रयागराज से शुरू करेंगी, जो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मस्थान है। वहां से वह नदी मार्ग से वाराणसी जाएंगी।वहीँ  प्रियंका को उनके समर्थकों ने गंगा की बेटी बताया और फूलपुर से चुनाव लड़ने की मांग की

Back to top button