कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा-देश के इतिहास में मोदी जी इकलौते निर्दयी प्रधानमंत्री के रूप में होने वाले हैं दर्ज

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सभी नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए अड़े हुए हैं। इस बीच किसाना आंदोलन को लेकर सियासत भी तेज होती नजर आ रही है। लगातार विपक्ष के नेताओं को सरकार के खिलाफ तंज कसते हुए देखा जा रहा है। अब हाल ही में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया है और PM मोदी सरकार पर प्रहार किया है। जी दरअसल हाल ही में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने किसानों की मौत का आंकड़ा बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है।

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इस ट्वीट में वह लिखते हैं- ‘मोदी जी, देश के इतिहास में आप इकलौते निर्दयी प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज होने वाले हैं। दम तोड़ते संघर्षरत किसान भाईयों व उनके परिजनों के दर्द को यूँ नज़र अंदाज करना आपकी फासीवादी मानसिकता दिखाता है। अब तक 210 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। ये राजहठ छोड़कर राजधर्म का पालन करिए।’ वैसे हम आपको यह भी बता दें कि, कृषि कानून के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है, जिसे दो महीने से भी ज्‍यादा समय हो चुका है।

Back to top button