कांग्रेस नेता से हुईं नाराज महासचिव वाड्रा, घाट पर बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम किया रद्द

लखनऊ। यूपी मिशन पर निकलीं कांग्रेस महासचिव की बोट यात्रा का आज दूसरा दिन है। वहीँ प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम रद्द हो गया है। रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करना था। लेकिन प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से कल नाराज थीं।नाराजगी की वजह भदोही में कार्यक्रम का ठीक तरह से संचालन न होना बताया जा रहा है। अब मंगलवार यानी आज सुबह 8 बजे सीतामढ़ी मंदिर में  माता सीता के दर्शन करेंगी।
ये भी पढ़ें :-कांग्रेस संग कांशीराम की नीतियों को बढ़ाएगी जन अधिकार पार्टी
आपको बता दें प्रचार के दौरान एक छोटी बच्ची प्रियंका से मिलने आई तो उन्होंने बच्ची को गले लगा लिया. प्रियंका गांधी इस बच्ची के गले में हाथ डालकर पूरे गांव में घूमती रहीं। प्रियंका गांधी ने बोट यात्रा की शुरुआत प्रयागराज के विख्यात लेटे हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना से की थी। 3 दिन के इस चुनावी सफर का अंत वो मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में करेंगी।
ये भी पढ़ें :-तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत, भदोही कार्यकर्ता और समर्थक कर रहें प्रियंका का इंतजार 
जानकारी के मुताबिक मंगवार यानी आज सुबह सुबह 9 से 9.30 बजे तक जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय और जिला अध्यक्ष के घर के पास प्रियंका गांधी का स्वागत होगा। जिसके बाद रोड करते हुए प्रियंका गांधी मिर्जापुर विंध्यवासिनी धाम के लिए निकलेंगी। प्रियंका गांधी के कायक्रम में बदलाव की सूचना जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने दी है।

Back to top button