कांग्रेस के रमेश कुमार कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष बने

भाजपा के सुरेश कुमार ने उम्मीदवारी से वापस लिया नाम, सरकार को बड़ी राहत

नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुरेश कुमार के नाम वापस लिए जाने के बाद कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के बहुमत परीक्षण से पहले कांग्रेस-जनता दल-सेकुलर (जेडीएस) गठबंधन को बड़ी राहत मिली है। कांग्रेस के रमेश कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया।

उल्लेखनीय है कि रमेश कुमार वर्ष 1994 से 1999 तक विधानसभा अध्यक्ष थे। वह विधानसभा में शक्ति परीक्षण का संचालन करेंगे जिसमें मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी अपना बहुमत साबित करेंगे। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने रमेश कुमार के निर्विरोध स्पीकर चुने जाने पर विपक्ष को भी धन्यवाद कहा। भाजपा नेता येदियुरप्पा ने रमेश कुमार को बधाई दी। इससे पहले भाजपा उम्मीदवार के उतरने से फ्लोर टेस्ट के पहले स्पीकर चुनाव में भी जोर आजमाइश की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवार को हटा लेने से कांग्रेस का रास्ता साफ हो गया।

Back to top button