कांग्रेस के बाद अब बीजेपी को झटका, पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का निधन

दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक मांगेराम गर्ग का निधन हो गया है। आज सुबह साढ़े 7:30 अंतिम सांस ली। जानकारी मिली है कि गर्ग काफी दिन से बीमार चल रहे थे। वो उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती थे। 

मांगेराम गर्ग के संकल्प अनुसार, उन्होंने अपनी देह दान “दधीचि देह दान समिति” के माध्यम से कर रखा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से उनका पार्थिव शरीर देह दान के लिए 1:00 बजे अस्पताल ले जाया जाएगा।

Back to top button