कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, इंदुराज 9483 वोटों से आगे; भाजपा के योगेश्वर दत्त पीछे

कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर, इंदुराज 9483 वोटों से आगे; भाजपा के योगेश्वर दत्त पीछे

हरियाणा के 33वीं विधानसभा बरोदा का सिरमौर चुनने के लिए मंगलवार सुबह से मतगणना जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना केंद्र के 500 मीटर के दायरे में धारा-144 लगा दी गई है। उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। भाजपा-जजपा गठबंधन से पहलवान योगेश्वर दत्त, कांग्रेस से इंदुराज नरवाल, इनेलो से जोगेंद्र मलिक, लोसुपा से राजकुमार सैनी सहित 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब इंदुराज जीतेंगे या योगेश्वर दत्त यह दोपहर तक तय हो जाएगा।

इस बार बरोदा उपचुनाव केवल हार-जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि तीनों पार्टियों भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। कई दिग्गज नेताओं का कद भी तय होगा। कांग्रेस जीती तो हुड्‌डा पिता पुत्र की साख बची रहेगी। बरोदा हलका पहले इनेलो का गढ़ था, लेकिन 2009 से इस पर कांग्रेस का राज है। लेकिन बरोदा को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में अगर कांग्रेस प्रत्याशी जीतते हैं तो हुड्‌डा का रुतबा बढ़ेगा।

12वां राउंड

कांग्रेस 37614

बीजेपी 28131

इनेलो 3550 राजकुमार सैनी 3561

पहले राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 1020 वोटों से आगे चल रहे थे। 2595 वोट इंदुराज नरवाल को, 202 जोगेंद्र मलिक को, 1575 योगेश्वर दत्त को, 14 इंद्र सिंह को और 250 राजकुमार सैनी को मिले। 27 नोटा हुए और कुल 4710 वोटों की गिनती हुई।

दूसरे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 672 वोटों से आगे चल रहे थे। 5322 वोट इंदुराज नरवाल को, 4660 योगेश्वर दत्त को, 899 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 701 मिले। 61 नोटा हुए और कुल 11827 वोटों की गिनती हुई।

तीसरे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 2049 वोटों से आगे चल रहे थे। 8708 वोट इंदुराज नरवाल को, 6659 योगेश्वर दत्त को, 1100 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 991 मिले। 84 नोटा हुए और कुल 17792 वोटों की गिनती हुई।

चौथे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 2843 वोटों से आगे चल रहे थे। 11504 वोट इंदुराज नरवाल को, 8661 योगेश्वर दत्त को, 1280 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1138 मिले। 100 नोटा हुए और कुल 22968 वोटों की गिनती हुई।

पांचवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 3206 वोटों से आगे चल रहे थे। 14942 वोट इंदुराज नरवाल को, 11736 योगेश्वर दत्त को, 1780 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1439 मिले। 145 नोटा हुए और कुल 30422 वोटों की गिनती हुई।

छठे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 3842 वोटों से आगे चल रहे थे। 17827 वोट इंदुराज नरवाल को, 13985 योगेश्वर दत्त को, 2065 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 1582 मिले। 159 नोटा हुए और कुल 36048 वोटों की गिनती हुई।

सातवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 5217 वोटों से आगे चल रहे थे। 20834 वोट इंदुराज नरवाल को, 15617 योगेश्वर दत्त को, 2369 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 2719 मिले। 189 नोटा हुए और कुल 42224 वोटों की गिनती हुई।

आठवें राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 5217 वोटों से आगे चल रहे थे। 23554 वोट इंदुराज नरवाल को, 17652 योगेश्वर दत्त को, 2584 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 2870 मिले। 208 नोटा हुए और कुल 47416 वोटों की गिनती हुई।

नौंवे राउंड में कांग्रेस के इंदुराज 8191 वोटों से आगे चल रहे थे। 28169 वोट इंदुराज नरवाल को, 19978 योगेश्वर दत्त को, 2886 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3054 मिले। 245 नोटा हुए और कुल 54959 वोटों की गिनती हुई।

10वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 9117 वोटों से आगे चल रहे थे। 31723 वोट इंदुराज नरवाल को, 22606 योगेश्वर दत्त को, 3153 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3279 मिले। 263 नोटा हुए और कुल 61722 वोटों की गिनती हुई।

11वें राउंड में भी कांग्रेस के इंदुराज 10330 वोटों से आगे चल रहे थे। 35301 वोट इंदुराज नरवाल को, 24971 योगेश्वर दत्त को, 3241 राजकुमार सैनी और जोगेंद्र सिंह मलिक को 3548 मिले। 293 नोटा हुए और कुल 68117 वोटों की गिनती हुई।

इसलिए आई उपचुनाव की नौबत

दरअसल, 12 अप्रैल 2020 को बरोदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक श्रीकृष्ण हुड्‌डा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह लगातार तीसरी बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

ये 14 प्रत्याशी हैं मैदान में

  • योगेश्वर दत्त, भाजपा
  • इंदुराज नरवाल, कांग्रेस
  • जोगेंद्र मलिक, इनेलो
  • राजकुमार सैनी, लोसुपा
  • इंद्र सिंह, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी
  • सुमित चौधरी, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  • सोनू चोपड़ा, भारतीय जनराज पार्टी
  • कमलजीत, निर्दलीय
  • गुलशन, निर्दलीय
  • प्रवीन कुमार, निर्दलीय
  • रामफल शर्मा, निर्दलीय
  • शक्ति सिंह हुड्डा, निर्दलीय
  • संत धर्मवीर चोटीवाला, निर्दलीय
  • सरोजबाला, निर्दलीय
Back to top button