कही आप भी तो नहीं सोते हैं कुछ इस तरह से…

समुद्रशास्त्र के जरिए आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव व भविष्य से जुड़ी कई अनकही बातें भी जान सकते हैं। दरअसल समुद्रशास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति के शरीर व उसके हाव-भाव से उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। इस संदर्भ में चलिए, आज जानते हैं कि गहरी नींद में आपके सोने का तरीका आपके बारे में कैसी बातें बताता है…कही आप भी तो नहीं सोते हैं कुछ इस तरह से...

हाथ-पैर सिकोड़कर सोना
अक्सर हर किसी को एक खास पॉजिशन में ही नींद आती है। मगर गहरी नींद आने के बाद स्वतः आपका शरीर उस मुद्रा में पहुंच जाता है जो आपके स्वभाव व व्यक्तित्व से जुड़े कई राज खोलता है। जैसे यदि कोई गर्भ में सोते बच्चे के जैसे हाथ-पैर सिकोड़कर सोता है तो समुद्रशास्त्र के अनुसार, वह स्वभाव से सभी चीजों के प्रति पहले से ही थोड़े अधिक सतर्क रहनेवाला हो सकता है। इस मुद्रा में सोना आपको एक प्रकार से मानसिक सुकून देता है। आप जल्दी किसी से मेलजोल बढ़ाना पसंद नहीं करते हैं। ये अपनी दुनिया में मस्त रहने वाले कम घुलने-मिलने वाले होते हैं।

हाथ-पैर फैलाकर सोना
ऐसे लोग काफी जिंदादिल होते हैं। यह किसी बात को लेकर ज्यादा सोचते नहीं हैं। ऐसे लोग खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें हर प्रकार की सुख-सुविधाओं के साधनों को प्राप्त करने का शौक होता है। ऐसे लोग अपने जीवन में निरंतर नई उपलब्धियों को प्राप्त करते हैं। यह काफी ईमानदार होते हैं और अपने दोस्तों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

करवट लेकर जिन्हें सोना होता है पसंद
जिन्हें करवट या अपने कमर पर दबाव डालकर सोना पसंद होता है वह काफी उत्साही स्वभाव के होते हैं। जिंदगी के प्रति यह काफी सकारात्मक सोच रखते हैं। यह किसी बात को लेकर विवाद करने की बजाय समझौते के जरिए बीच का हल निकालने में यकीन करते हैं। इन्हें साफ-सफाई और चटपटा भोजन पसंद होता है।

पेट के बल सोना
कई लोग पेट के बल सोना पसंद करते हैं। ऐसे लोग किसी बड़ी जिम्मेदारी को लेने से बचते हैं, मगर इनके सामने कोई अचानक चुनौती आ जाए तो इनमें सहज फैसला करने की क्षमता भी होती है। इसके साथ ही यह अपनी गलतियों से सीखते भी हैं। यह जल्दी किसी से दोस्ती करने में यकीन नहीं करते हैं। आर्थिक मसलों को लेकर यह थोड़ा अधिक सतर्क रहते हैं।

सीधे लेटकर सोने वाले
ऐसे लोगों में आत्मविश्वास भरपूर होता है और कम बीमार होते हैं। इसके साथ ही यह काफी आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी भी होते हैं। अपनी समस्याओं के समाधान यह स्वयं ढूंढ निकालते हैं। ऐसे लोग अपने परिवार व समाज में काफी लोकप्रिय होते हैं। यह अपनी क्षमताओं का निरंतर विकास करना पसंद करते हैं।

सिर के नीचे हाथ रखकर सोना
अगर कोई तकिए के नीचे अपना हाथ रखकर सोना पसंद करते हैं तो यह उनके जीवन को बेफिक्र तरीके से जीने के अंदाज को पेश करता है। आमतौर पर ऐसे लोग किसी की आलोचना करना पसंद नहीं करते हैं। यह हमेशा दूसरों के हित के बारे में सोचते हैं। हालांकि, यह व्यावहारिक होने के साथ ही काफी भावुक किस्म के इंसान होते हैं। इनके लिए रिश्तों की काफी अहमियत होती है।

Back to top button