कहीं आपके हाथ में तो नहीं अक्षर ‘x’का निशान, जानिए क्या है रहस्य
प्राचीन काल से हस्तरेखा विज्ञान के माध्यम से लोगों के भविष्य और उनके स्वभाव के बारे में पता लगाया जाता रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं हस्तरेखा से जुड़े ऐसे संयोग के बारे में जो दुनिया भर में महज 3 फीसद लोगों में ही देखने को मिलता है।
दोनों हाथों की हथेलियों में अंग्रेजी के अक्षर x का निशान दुनिया भर में महज 3 फीसद लोगों के हाथ में होता है। मॉस्को की एसटीआई यूनिवर्सिटी में छपे एक शोधात्मक लेख में इस संयोग के बारे में बताया गया है। इसमें दुनिया के भर के करोड़ों लोगों से बात करने और उनकी हस्तरेखाओं का अध्ययन करने के बाद यह बात लिखी गई है।
इसमें यह भी बताया गया है कि यूनान के महान योद्धा एलेक्जेंडर के दोनों हाथ में x का निशान था। आज के युग की बात की जाए जो रूस के राष्ट्रपति ब्लीदिमीर पुतिन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के हाथों में यह अद्भुत संयोग मौजूद था।
लेख में बताया गया है कि इस महान संयोग वाले लोगों का भाग्य बहुत ही मजबूत होता है। सफलता प्राप्त करने के लिए इन्हें कभी संघर्ष नहीं करना पड़ता।
किसी भी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इन्हें कोई विशेष रणनीति बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इतना ही हस्तरेखा विज्ञान में बताया गया है कि इस प्रकार के संयोग वाले लोगों को कभी कोई हरा नहीं सकता