कर्क में गोचर हुआ सूर्य, यह बदलाव आपकी राशि पर डालेगा बुरा असर

सूर्य कर्क राशि में गोचर भ्रमण कर 17 अगस्त 2018 तक इसी राशि में रहेगा। कुछ राशियों पर इसका बुरा और कुछ पर अच्छा असर पड़ेगा।ज्योतिषाचार्य भीमा शंकर शास्त्री ने बताया कि 16 जुलाई को सूर्य सुबह 10 बजे के बाद गोचर होगा और 17 अगस्त को सुबह 7 बजे तक कर्क में रहेगा। इस कारण कुछ राशि के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।कर्क में गोचर हुआ सूर्य, यह बदलाव आपकी राशि पर डालेगा बुरा असरमेष: पारिवारिक समस्या को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। उनकी ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

वृष: शत्रुओं पर हावी रहेंगे। भाइयों से मतभेद हो सकता है। साझेदारी के कार्य में संभलकर चलना होगा।

मिथुन: लोग आपसे नाराज व दुखी रह सकते हैं। परिवार के लोगों से भी मनमुटाव संभव है। कोई रोग हो सकता है।

कर्क: आप में अहं की भावना आ सकती है। इस कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

सिंह: स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। विदेश यात्राओं के योग बन सकते हैं। कड़ी मेहनत के बल पर सफलता आपके कदम चुमेगी।

कन्या : विदेशी संबंधों अथवा विदेशी व्यापार से लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। गुस्से और अहंकार से बचें।

तुला: कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सावधानी रखनी होगी।

वृश्चिक: कार्य में बाधा, धार्मिक कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा सावधान रहें।

धनु: स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। धनहानि हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य के लिए परेशान रह सकते हैं।

मकर: आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी की चिंता रह सकती है।

कुंभ: कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। खर्च अधिक होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

मीन: प्रेम संबंधित मामलों में सावधान रहें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान लगाएं। किसी भी प्रकार से वाद-विवाद से बचें।

Back to top button