कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर पिता-पुत्र की मौत, दो घायल

सुलतानपुर। रूक-रूककर हो रही बारिश से जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्र की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र का है। लगातार हो रही बारिश से बुधवार रात कस्बे में राम अचल के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में दबकर 55 वर्षीय पिता राम अचल व 16 वर्षीय बेटा राम हृदय की मौत हो गई। मृतक की पत्नी बचाना देवी और पुत्री आरती गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थानाध्यक्ष हलियापुर अरशद खान ने बताया कि पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर राजस्व टीम भी पहुंची, नुकसान का आकलन कर आपदा राहत कोष से परिवार को मदद पहुंचाने की कवायद किया जा रहा है।

Back to top button