कंगना ने अनुष्का शर्मा-विराट कोहली के महाकाल मंदिर जाने पर दिया अपना रिएक्शन, कहा…

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। कंगना रनौत अक्सर सिनेमा के साथ ही देश विदेश के मुद्दों पर भी अपनी राय रखती हैं, जिसके लिए कभी उन्हें खूब वाहवाही मिलत हैं तो कभी वो ट्रोल भी होती हैं। इस बीच कंगना ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के महाकाल मंदिर जाने पर रिएक्शन दिया है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर विराट-अनुष्का का वीडियो शेयर करते हुए रिएक्ट किया है।

क्या है कंगना की इंस्टा स्टोरी
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट-अनुष्का का महाकाल मंदिर में पूजा करते हुए वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘यह पावर कपल कितना अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है, यह न केवल उन्हें महाकाल (भगवान शिव) का आशीर्वाद देता है, बल्कि यह किसी न किसी तरह से सनातन पर निर्मित धर्म और एक सभ्यता का सम्मान भी करता है। इसके साथ ही छोटे स्तर पर, यह मंदिर /राज्य में पर्यटन को बढ़ाता है और कुल मिलाकर राष्ट्र को अपने आत्मसम्मान और अर्थव्यवस्था दोनों में मदद करता है।’

अनुष्का विराट ने किए थे महाकाल के दर्शन
बता दें कि बीते दिन विराट-अनुष्का ने महाकाल बाबा के दर्शन किए थे। सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का के महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शक करते फोटोज वीडियोज वायरल हुए थे। ऐसा ही एक वीडियो विरल भियानी ने शेयर किया था, जिस में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, शिवलिंग की पूजा करते दिख रहे थे। वहीं मंदिर में दोनों के साथ कुछ पुजारी मौजूद थे।  वीडियो में दिख रहा है कि अनुष्का ने हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, जबकि विराट ने सफेद धोती।

कंगना रनौत के प्रोजेक्ट्स
कंगना रनौत ने साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से डेब्यू किया था। फिल्म और कंगना को दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद कंगना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं और अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तारीफों के साथ ही अवॉर्ड्स भी जीते। कंगना ने जहां कई हिट दीं तो वहीं कुछ फ्लॉप भी। वहीं कंगना की आखिरी रिलीज दो फिल्में- थलाइवी और धाकड़ भी फ्लॉप साबित रहीं। बता दें कि कंगना जल्दी ही तेजस और इमरजेंसी में नज आएंगे। वहीं कंगना के पास चंद्रमुखी 2 भी है।

पावर कपल हैं विराट-अनुष्का
गौरतलब है कि लंबे वक्त तक डेट करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 में शादी कर ली थी। कपल ने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच इटली में एक दूजे को अपना जीवन साथी चुना था। विराट-अनुष्का ने शादी की सभी तैयारियां काफी छुपकर की थी। याद दिला दें कि 11 जनवरी 2021 को वामिका का जन्म हुआ था और कपल ने लंबे वक्त तक बेटी का चेहरा छिपा कर रखा था, हालांकि हाल ही में वृंदावन के एक वीडियो में वामिका का चेहरा नजर आया था। बता दें कि एक ओर जहां विराट कोहली इन दिनों फॉर्म में हैं, तो दूसरी ओर अनुष्का चकदा एक्सप्रेस से वापसी कर रही हैं।

Back to top button