ऐसे लोगों को वैवाहिक जीवन का सुख कभी नहीं मिल पता

हर वैवाहिक स्त्री-पुरुष सुखी और आनंदमय जीवन जीने की कल्पना करता है। वह इसके लिए भरपूर प्रयास भी करता है लेकिन अक्सर देखा गया है लाख कोशिशों के बावजूद वह असफल हो जाते हैं। हमारे भाग्य और ग्रहों की चाल से वैवाहिक जीवन दुखपूर्ण हो जाता है। आइए जानते हैं किन लोगों का वैवाहिक जीवन का सुख मिलना कठिन होता है…ऐसे लोगों को वैवाहिक जीवन का सुख कभी नहीं मिल पता

ऐसी तो नहीं मस्तिष्क रेखा
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, पुरुष के हाथ में हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा एक हो साथ ही महिला के हाथ में हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा अलग-अलग हो तो पति-पत्नी के विचार कभी मेल नहीं खाते। यह रेल की पटरी के समान होते हैं, साथ तो हैं लेकिन मिलते नहीं। अगर स्त्री के मंगल व शुक्र ग्रह खराब हैं तो स्थिति और दयनीय हो जाती है।

हाथ तो नहीं है नरम
अगर पुरुष के हाथ नरम है और महिला का हाथ सख्त है तो यह स्थिती सही नहीं है। इस तरह के जोड़े में महिला का स्वभाव सही नहीं होता है। चाहकर भी वैवाहिक सुख नहीं मिल पाता है।

विवाह रेखा कटी तो नहीं
यदि पुरुष के हाथ में विवाह रेखा कटी हुई है और वह आगे चलकर फट भी रही है साथ में द्विभाजित हो या नीचे की तरफ मुड़ जाती हो तो वैवाहिक जीवन में कई प्रकार की बाधा आती है। उनकी पूरी जिंदगी गिले-शिकवे में कट जाती है।

ऐसे घरों में होता है रोज क्लेश
महिला के हाथ में हृदय रेखा खंडित हो या फिर उस पर यव बनते हों और वहां से मोटी वाली रेखाएं मस्तिष्क रेखा पर गिरती हों तो ऐसी महिलाएं छोटी-छोटी बातों का बहुत अधिक महसूस करती हैं। इन महिलाओं को पति की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होती है, जिसकी वजह से घर में हर रोज क्लेश का माहौल रहता है। इसी तरह कलेश से वैवाहिक जीवन के सुख को खत्म कर देता है।

सही है भाग्य रेखा
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, पुरुष और महिला दोनों के हथेली पर भाग्य रेखा मे द्वीप हो, मस्तिष्क रेखा जंजीराकरा हो साथ ही हाथ सख्त हो तो इस तरह के योग वैवाहिक जीवन के सुख को नष्ट कर देते हैं। ये बाहर तो खुश रहते हैं लेकिन घर में क्लेश का माहौल रहता है।

उंगलियां ऐसी तो नहीं
अगर हथेली पर मंगल ग्रह पर कट-फट के निशान लगे हों, वहां से मोटी-मोटी रेखा काट रही हों, हृदय रेखा भी टूटी-फूटी हो और विवाह रेखा पर जाल भी हो, हाथ सख्त हो तो साथ में उंगलियां भी टूटी-फूटी हों तो इस तरह के योग वैवाहिक जीवन के खुख को कम ही नहीं खत्म भी कर देते हैं

Back to top button