एेसी औरतों को कभी नहीं मिलता पति का प्यार…

सामुद्रिक शास्‍त्र इंसान के पूरे शरीर के पठन की एक विद्या है। मान्यता है कि भारत में ये सामुद्रिक वैदिक काल से ही प्रचलित है। इतना ही नहीं हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में गरुड़ पुराण में भी इसका वर्णन किया गया है।एेसी औरतों को कभी नहीं मिलता पति का प्यार...

इस शास्त्र का नामकरण समुद्र ऋषि द्वारा किया गया था। ऐसा माना जाता है कि समुद्र ऋषि का भविष्य कथन इतना सटीक निकलता था कि उनके बाद विद्वानों में समुद्र के वचन की साक्षी दी जाने लगी। इसके अनुसार व्यक्ति की आंखें, नाक और शरीर की सारी बनावट किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बार में सब कुछ बता सकती है। आज हम बाते करेंगे लड़कियों के भौंहों यानि आइ ब्रो के बार में। इस शास्त्र के अनुसार जिनके आइ ब्रो उनके जीवन के कई राज़ खोलते हैं। तो आइए जानते हैं क्या कहती हैं आपकी भौहें आपके बारे में। जिनमें से एक है कि उन्हें अपने जीवन में कभी पति का बेशुमार प्यार मिलेगा या नहीं।

जिन लोगों की भौहें धनुष के आकार जैसी होती है या उनकी भौहें दोनों ओर से झुकी हुई होती हैं ऐसे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे व्यक्ति कलात्मक विषयों में रूचि रखते हैं और आर्थिक मामलों में इनकी हमेशा उन्नति होती है।

जिनके आईब्रो आपस में जुड़े हुए होते हैं वे लोग बहुत ही स्वार्थी यानि सैलफिश नेचर के होते हैं लेकिन इनकी मैरिड लाइफ बहुत अच्छी और खुशियों से भरपूर होती है। इसके साथ ही इन्हें अपने लाइफ पार्टनर से पूरा सपोर्ट मिलता है।

जिन व्यक्तियों की भौहें सीधी और घनी होती है वह उत्साही और जिंदादिल होते हैं।

सामुद्रिक शास्‍त्र के अनुसार जिन महिलाओं की भौहें छोटी होती हैं वे महिलाएं बहुत परिश्रमी होती हैं और उन्हें अपना जीवन बिताने के लिए किसी की ज़रूरत नहीं होती है।

जिन लड़कियों व औरतों के आइ ब्रो अर्धचन्द्राकार होते हैं वह बहुत सौभाग्यशाली और सुखी होती हैं। इसके साथ ही वह अधिक महत्वाकांक्षी होती हैं और समाज में अपना नाम और सम्मान खुद अपने बल-बूते पर कमाती है।

जिन लोगों की भौहें बहुत पतली और कम घनी होती है वह काम से जी चुराने वाले होते हैं। ऐसे व्यक्ति लापरवाह भी होते हैं। इसलिए एेसा कहा जाता है कि कोई भी ज़रूरी काम इनके भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए।

जिन स्त्रियों की भौहों के बाल बड़े होते हैं उनकी मैरिड लाइफ कुछ ज्यादा खास नहीं होती। इन्हें पति के सुख की कमी का एहसास होता है। क्योंकि एेसी औरतो के पति उनसे ज्यादातर दूरी बनाए रखते हैं।

जिन लड़कियों की भौहें तनी हुई होती है वह परिवार में अपना प्रभाव दिखाने वाली होती हैं। पति के साथ इनके संबंध बहुत अच्छे नहीं रहते क्योंकि इनके बीच प्रेम की कमी रहती है।

Back to top button