एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स..

एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड रिलीज हो चुके हैं।कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली पेपर 2 के लिए हॉल टिकट विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया गया है। यहां पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा 2022 पेपर- II का आयोजन 26 फरवरी, 2023 को किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में केवल, वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पहले पेपर में सफलता पाई है। अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

एसएससी जेई पेपर 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को रीजनल वेबसाइट www.ssc-cr.org या अन्य क्षेत्रीय पोर्टल पर जाएं। अब होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं। इसके बाद जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट) परीक्षा, 2022 (पेपर- II) 26/02/2023 के लिए डाउनलोड एडमिट कार्ड शीर्षक वाले फ्लैशिंग लिंक पर क्लिक करें। अब पंजीकरण आईडी / रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब एडमिट कार्ड की एक पीडीएफ खुलेगी। इसके बाद पीडीएफ डाउनलोड करें और नाम और रोल नंबर के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र जांचें।

पिछले साल नवंबर में हुई थी परीक्षा  

SSC JE पेपर 1 परीक्षा 14 से 16 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 18 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था। SSC JE भर्ती परीक्षा 2022 के माध्यम से 810 जूनियर इंजीनियरों (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) की भर्ती के लिए की जा रही है।

Back to top button