एटा तथा फीरोजबाद में तोड़ी गई डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा

लखनऊ। प्रदेश में संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा तोडऩे का क्रम जारी है। आक्रोशित लोगों ने आज एटा तथा फिरोजाबाद में डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया है। दोनों ही शहरों में पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है।एटा तथा फीरोजबाद में तोड़ी गई डॉ. आम्बेडकर की प्रतिमा

एटा शहर के शिवसिंहपुर में आज दिन में डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा तोड़ी गई है। अराजक तत्वों ने उनकी प्रतिमा का अंगूठा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद में पार्क की चहारदीवारी में निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने आए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।

फिरोजाबाद के सिरसागंज के नगला नंदे में अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। सुबह जानकारी होते ही ग्रामीण एवं अनेक बसपाई मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

सूचना पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की जानकारी की। शिकोहाबाद से नई मूर्ति मंगवाई जा रही है। वहीं इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।  

Back to top button