एक पद के लिए दो उम्मीदवार …

हाल ही में गोवा में हुए मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान छिड़ा है , गोवा विधानसभा के अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं। सुदीन धवलीकर और विजय सरदेसाई उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।
 
सुदीन धावलीकर महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी और विजय सरदेसाई गोवा फारवर्ड पार्टी के विधायक हैं। पर्रिकर के नेतृत्व वाली गोवा सरकार को इन दलों का समर्थन प्राप्त था। आज रात को ही शपथ ग्रहण हो सकता है।गोवा प्रदेश भाजपा के नेताओं के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरह की जानकारी छनकर आ रही है।
 
गोवा मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए मनोहर पर्रिकर का लम्बी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। उसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस पार्टी फिर से सक्रिय हुई और सोमवार को पुन: राजभवन में जाकर अपनी सरकार बनाने का दावा पेश किया। विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में सभी 14 कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को एक पत्र सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी थी और उसे सरकार बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उधर, सोमवार रात को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गोवा पहुंच कर पार्टी और सहयोगी दलों के विधायकों से बातचीत कर पर्रिकर के उत्तराधिकारी के झगड़े को सुलझाने का प्रयास किया।इस दौरान भाजपा ने एक बार सहयोगी दलों से इस मामले में फिर बातचीत की। पता चला है कि फिलहाल एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सहमति बन गई है। शपथ ग्रहण भी आज रात तक हो सकता है।
 

Back to top button