उम्र बढ़ने के साथ महिलाएं हो जाती हैं नॉटी ..बिस्तर पर चाहती एक अलग एहसास…

एक स्टडी में ये खुलासा हुआ है कि उम्र बढ़ने के साथ महिलाएं नॉटी हो जाती हैं। हाल ही में एक स्टडी की गई है जिसमें ये खुलासा हुआ है कि उम्र बढ़ने के साथ साथ महिलाओं को बिस्तर पर एक अलग एहसास चाहिए होता है। साथ ही ये खुलासा हुआ है कि उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में इंटिमेट होने के लिए उत्साह बढ़ जाता है।

pic-%e0%a4%8f%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b8

डेली मेल की एक रिपोर्ट कहती है कि यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोधकर्ताओं ने एक शोध किया है। ये शोध 39 महिलाओं पर किया गया और उनसे पूछा गया कि उम्र के साथ उनकी अतंरंग होने वाली जिंदगी में क्या क्या बदलाव होते हैं। इस शोद के करने के बाद शोधकर्ताओं ने पाया है कि उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं की इंटिमेट होने की डिमांड भी बढ़ जाती है। आगे आपको बताते हैं कि शोधकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में और क्या क्या खास बातें नोटिस की हैं।

इस स्टडी का कहना है कि 46 से 59 साल के बीच की उम्र में महिलाओं में विश्वास काफी अहम भूमिका निभाता है जो उनको इंटिमेसी में काफी संतुष्टि का अहसास दिलाता है। साथ ही किसी नेगेटिव बदलाव का सामना करने के लिए महिलाओं का इंटिमेट होना जरूरी हो जाता है। इस दौरान महिलाएं अंतरंग संबंधों के भावनात्मक और अंतरंग पहलुओं पर ज्यादा जोर देती हैं। शोध के दौरान ये पाया गया कि कुछ महिलाओं ने अपनी उम्र और मीनोपॉज संबंधी शारीरिक बदलाव से निपटने के लिए अलग तरीकों पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। इन तरीकों में फोरप्ले पर ज्यादा वक्त देना और साथ ही नई पोजीशन ट्राई करना शामिल है। यानी खास तौर पर इस स्टडी की बड़ी बातें देखें तो उम्र बढ़ने के साथ साथ महिलाएं बिस्तर पर और भी ज्यादा शरारती हो जाती हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये स्टडी 46 से 59 साल की उम्र की महिलाओं पर की गई । इस दौरान महिलाओं से अंतरंग संबंधों के बारे में कई सवाल पूछे गए। किसी ने कहा है कि इंटिमेसी के दौरान उन्हें नई पोजीशन ट्राई करने में मजा आता है। कुछ महिलाओं ने कहा है कि इंटिमेसी के दौरान ज्यादा वक्त फोर प्ले करने से उन्हें अच्छा अहसास होता है। जैसे जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे उन्हें अंतरंग संबंधों में दिलचस्पी होती है। ये वो खास एहसास है जो महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ चाहती हैं। हालांकि ये हर महिला में संभव नहीं है, स्टडी के दौरान ये भी पाया गया है कि उम्र बढ़ने के साथ कुछ महिलाओं में इंटिमेसी की चाहत खत्म होने लगती है। इसका मुख्य कारण है हार्मोन में बदलाव होना।

शोधकर्ताओं ने अपने शोध में ये भी पाया कि मीनोपॉज और हार्मोन में बदलाव होने की वजह से कुच महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ इंटिमेट होने में कोई रुचि नहीं दिखाती हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं ने ये भी माना कि तनाव भरी जिंदगी की वजह से वो अंतरंग संबंधों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं। साथ ही इस स्टडी में कुछ महिलाओं ने माना है कि अपने पार्टनर से कड़वे संबंधों की वजह से भी उनकी इंटिमेसी में कोई रुचि नहीं रहती है। लेकिन इस स्टडी में कुछ महिलाएं ऐसी भी थीं जिन्होंने कहा कि इंटिमेसी की चाहत उनमें मर्दों से ज्यादा होती है। इस शोध में ही शामिल कुछ महिलाओं का ये भी कहना है कि कम बार अतंरंग होने के बावजूद उन्होंने इंटिमेसी को खूब इन्जॉय किया है। तो कुल मिलाकर ये वो बाते हैं जो एक स्टडी के दौरान पाई गई हैं।

Back to top button