उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-सपने देखना छोड़ें अखिलेश

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। मीडिया सेंटर एनेक्सी में केशव प्रसाद मौर्य ने माना कि प्रदेश व देश में समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी के कारण राजनीति का अपराधीकरण हुआ है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी बेवजह ही प्रदेश की सत्ता पर अक्सर ही अपने बयान देते रहते हैं। अब तो उनको सपने देखना छोड़ देना चाहिए। उनको ऐसा लगता है कि सारी योजनाएं उन्हीं की देन है। उनकी पता होना चाहिए कि उनकी ज्यादातर योजनाएं लटक गई थी क्योंकि वो भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गईं थीं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश जी अब आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं है, अब सपना देखना छोड़ दीजिए। उनको ऐसा लगता है कि यह सब उनका है। कई योजनाएं उनकी इसलिए लटकी रही क्योंकि उनकी ज्यादातर योजना भ्रष्टाचार शुरू हुई है। जब से जांच होने लगी तभी से अखिलेश जी की परेशानी बढ़ रही है। हम किसी को बचाने या फंसाने का काम नहीं कर रहे है।

भाजपा का एक झूठ खत्म नहीं कि दूसरा शुरू: अखिलेश यादव

मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यो को तेज कर रही है। एक वर्ष में जिस तरह से उत्तर प्रदेश में विकास शुरू हुआ वह रिकॉर्ड है। हमने अपने किसान ऋण मोचन का वादा पूरा किया। हमने बड़ी संख्या में आवास दिए अब तक नौ लाख से अधिक लोगों को आवास दिए हैं।

इसके साथ ही हमारी सरकार अब गांव-गांव में बिजली पहुंचा रही है। हमने बड़ी संख्या में प्रदेश में लोगों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन भी दिया है। जिससे कोई भी घर अब अंधेरे में रह सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्यटन को लेकर भी काफी काम किया है जिससे रोजगार भी सृजित हुआ है। हमारी सरकार ने एक वर्ष में जितना काम किया है, उतना तो प्रदेश में 15 वर्ष राज करने वाली किसी भी सरकार ने नहीं किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गाजियाबाद की योजना में एनओसी की बात करने वाले अखिलेश जी बताएं कि क्या लखनऊ में रिवर फ्रंट व्यू के लिए आप ने पर्यावरण विभाग से एनओसी लिया था। उन्होंने कहा कि हम आंकड़े भी एकत्र कर रहे है कि किसने कितने काम किये है, आधे कामों को काम नहीं कहते है। हम तो अब आंकड़े भी एकत्र कर रहे हैं कि किसने कितने काम किये हैं। किसी भी आधे काम को हम काम नहीं कहते हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शिक्षा मित्रों के साथ हमारी सरकार की सहानुभूति हमेशा रही है। अखिलेश यादव के आज राजा भैया के बारे में यह कहना कि हमें उनके बारे में कुछ नहीं कहना पर भी मौर्य ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राजा भैया हमारे मित्र हैं, वह कुंडा के हैं और हम उनके पड़ोस में कौशाम्बी के निवासी हैं। 

 
 
Back to top button