उत्तर प्रदेश में भाजपा करेंगी विजय संकल्प रैलियां

नई दिल्ली 24 मार्च।उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी राज्‍य के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर में विजय संकल्‍प रैलियों का आयोजन करेगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार  पश्चिमी उत्‍तरी प्रदेश में ऐसी सभाओं पर ज्‍यादा जोर दिया जाएगा, जहां पहले चरण में चुनाव होना है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज आगरा में विजय संकल्प रैली में पार्टी के प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। इस मौके पर रेलमंत्री पियूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर कई मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश के अन्य हिस्सों में रैलियों को संबोधित करेंगे।
सहारनपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के गन्ना किसानों के भुगतान में लापरवाही के आरोप का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 57 हजार करोड़ से अधिक का गन्ना किसानों का भुगतान किया है जो कई राज्यों के बजट से ज्यादा है।

Back to top button